Students Result
www.studentsresult.com

Bihar Labour Card Online 2026 : लेबर कार्ड बना कर 5000 का लाभ कैसे ले ?

Bihar Labour Card

Bihar Labour Card Online 2026 : बिहार सरकार के द्वारा श्रम संसाधन विभाग के माध्यम से सभी मजदूरों को लेबर कार्ड बनवाकर सरकार के द्वारा ₹5000 की राशि प्रोत्साहन के रूप में हर साल देती है अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़कर आप भी अपना लेबर कार्ड बनवाकर इसका लाभ ले सकते हैं।

Bihar Labour Card Online 2026 : बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन किस प्रकार से किया जाता है एवं इसमें किस-किस कागज का होना आवश्यक है इसकी जानकारी भी इस पोस्ट में दी गई है आप इसे स्टेप टू स्टेप पढ़कर के आप अपना लेबर कार्ड बनवा कर के इसका लाभ ले सकते हैं लेबर कार्ड का क्या उपयोग है और कैसे बनाया जाता है इसकी सारी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है इस पोस्ट में आप बन रहे।

Bihar Labour Card Online 2026 : All points

Post NameBihar Labour Card Online 2026 : लेबर कार्ड बना कर 5000 का लाभ कैसे ले ?
Post TypeSarkari Yojana
Post Date25/08/2026
Scheme NameBihar Building and Other Construction Workers Welfare Board
Apply Fee50/-
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

Bihar Labour Card Online 2026 : बिहार लेबर कार्ड क्या है

बिहार लेबर कार्ड एक सरकारी पहचान पत्र के जैसा ही है जिसे बिहार भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों को जारी किया जाता है इसके माध्यम से सभी मजदूरों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जाता है जैसे आप किसी प्रकार के मजदूर है जैसे आप बढ़ई हैं लोहार हैं कुम्हार हैं नई है या फिर राजमिस्त्री है या फिर किसी प्रकार के आप मजदूर हैं वैसे मजदूर को सरकार प्रोत्साहन के रूप में हर साल ₹5000 देती है तथा और भी अनेकों प्रकार की राशि भी देती है जिसकी जानकारी इस पोस्ट में दिया गया है।

Bihar Labour Card Online 2026 : बिहार लेबर कार्ड के लाभ

  • बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति
  • प्रसूति सहायता योजना
  • विवाह सहायता राशि
  • चिकित्सा सहायता राशि
  • दुर्घटना एवं मृत्यु सहायता राशि
  • आवास सहायता
  • औजार खरीदने हेतु सहायता राशि
  • पेंशन योजना का लाभ
  • विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
Bihar Labour Card

Bihar Labour Card Online 2026 : Eligibility

  • बिहार लेबर कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए या फिर लेबर कार्ड से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपको निम्न शर्त पूरा करना अनिवार्य है जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं और 60 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • निर्माण कार्य से जुड़ा मजदूर होना चाहिए।
  • पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिन वह मजदूरी करते हुए रहना चाहिए।
  • और किसी भी अन्य श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।

Bihar Labour Card Online 2026 : आवश्यक दस्तावेज

बिहार लेबर कार्ड का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज का होना आवश्यक है जिसकी जानकारी नीचे निम्न प्रकार दी गई है।

  • आधार कार्ड
  • आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • स्वयं शपथ पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लेबर कार्ड से क्या-क्या लाभ मिलता है ?

  • लेबर कार्ड बनाने वाले व्यक्ति को हर साल ₹5000 चिकित्सा और पोशाक सहायता दी जाती है।
  • श्रमिकों को उनके कार्य के अनुसार काम उपलब्ध कराया जाता है।
  • काम करने पर श्रम संसाधन विभाग की ओर से लगभग प्रतिदिन 290 रुपया मजदूरी दी जाती है।

Bihar Labour Card Online 2026 : लेबर कार्ड में काम की सूची

  • भवन निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य में संलग्न और कुशल कोटि के कोई भी कामगार
  • राज मिस्त्री
  • राज मिस्त्री का हेल्पर
  • लोहार
  • बढ़ई
  • पेंटर
  • भवन में फर्श या फ्लोर टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री तथा उनके हेल्पर
  • सेंटरिंग एम लोहा बांधने का कार्य करने वाले वॉल गेट ग्रिल एवं वेल्डिंग का कार्य करने वाले
  • भवन में बिजली एवं संलग्न कार्य करने वाला इलेक्ट्रीशियन
  • बिहार सरकार रेलवे, टेलीफोन, हवाई अड्डा इत्यादि के निर्माण में लगे कुशल या अस्थाई कामगार
  • बांध , पुल, सड़क या भवन निर्माण कार्य में लगे चौकीदार
  • सड़क, पुल, बांध, भवन निर्माण कार्य में विभिन्न आधुनिक यंत्र चलने वाले मजदूर
  • भवन निर्माण में जल प्रबंधन का कार्य करने वाले प्लंबर फाइटर इत्यादि आईटी निर्माण में पत्थर तोड़ने के कार्य में लगे मजदूर
  • कंक्रीट मिश्रण करने वाले या कंक्रीट मिक्सर मशीन चलाने वाले तथा कंक्रीट मिक्सड करने वाले मजदूर
  • महिला कामगार जो सीमेंट मिक्स ढोने का कार्य करती है हाइड्रोलिक चालक सड़क, पुल, एवं बांध निर्माण कार्य में लगे मजदूर
Bihar Labour Card

Bihar Labour Card Online 2026 : आवेदन शुल्क

  • बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए सभी मजदूर को ₹20 का पंजीकरण शुल्क देना पड़ता है और इसके अलावा हर महीने 50 पैसे की दर से 5 साल तक उसका अंशदान जमा करना पड़ता है यानी कि आप जिस समय ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो आपको लगभग 50 से 60 रुपए तक का शुल्क लिया जा सकता है।
  • हर 5 साल के बाद आपका बिहार लेबर कार्ड का Renewal करना पड़ता है। अगर आप हर 5 साल के बाद Renewal नहीं करवाते हैं तो आप का लेबर कार्ड की सदस्यता रद्द कर दी जाती  और बिहार लेबर कार्ड योजनाओं का किसी प्रकार का लाभ लेने से आप वंचित हो जाएंगे ।

Bihar Labour Card Online 2026 : बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाएं ?

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप क्लिक हेयर पर क्लिक करें।
Bihar Labour Card Online 2026
  • अब आपको वहां Register वाला ऑप्शन जो आपके ऊपर में दिखाएगा उसे पर क्लिक करना है।
  • Register पर क्लिक करने के बाद आपको चार ऑप्शन दिखाई देगा उसमें आपको Worker वाला ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Bihar Labour Card Online 2026
  • अब आपको उसमें अपना आधार नंबर और आधार टुडे मोबाइल नंबर डालकर आगे वेरीफाई करना है।
  • वेरीफाई होने के बाद अब आपके सामने पेज खुल जाएगा अब इसे आप ध्यान पूर्वक भरना है।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसे अच्छी तरह से जांच लेना है और अंतिम सबमिट मार देना है।
  • आवेदन की एक कॉपी को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • कुछ दिनों बाद इसकी स्थिति को आप आवेदन में दिए हुए आवेदन संख्या के माध्यम से आप देख सकते हैं।

Bihar Labour Card Online 2026 : इंर्पोटेंट लिंक

Labour Card Online Apply 2026Click Here
Labour Card Login LinkClick Here
E Shram Card OnlineClick Here
Labour Card Online lInk 2Click Here
Official WebsiteClick Here

Bihar Labour Card Online 2026 : सारांश

बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन किस प्रकार से किया जाता है एवं इसका क्या-क्या लाभ है इसके बारे में हमने इस पोस्ट में बहुत ही बारीकी से बताने का प्रयास किया है हम आशा करते हैं कि हमारा यह पोस्ट आपको अच्छा लगा है अगर यह आपको अच्छा लगा है तो आप अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर दें धन्यवाद।

Bihar Labour Card

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिहार लेबर कार्ड कौन बनवा सकता है ?

निर्माण कार्य से जुड़े वैसे व्यक्ति जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष है।

लेबर कार्ड के लिए 90 दिन कार्य करना जरूरी है ?

हां पिछले 1 साल में कम से कम 90 दिन का निर्माण कार्य होना आवश्यक है।

क्या खुद से लेबर कार्ड बना सकते हैं ?

हां अब आप अपना आधार से  जुड़ें मोबाइल नंबर के माध्यम से खुद घर बैठे अपना लेबर कार्ड बना सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड बनाने में कितना पैसा लगता है ?

बिहार लेबर कार्ड का ऑनलाइन करने में मात्र ₹50 लगता है ।

लेबर कार्ड कितना दिन में बनकर तैयार हो जाता है ?

ऑनलाइन आवेदन होने के बाद कम से कम एक महीना में लेबर कार्ड बन जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top